उत्तराखंड: प्रदेश के सभी 13 जिलों में होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, बताया यह खास उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में आगामी 16, 17 व 18 मार्च को उत्तराखंड के 13 जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर यह मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से विभागीय समन्वय, राहत व बचाव दलों की तत्काल प्रतिक्रिया, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग दक्षता से करने में मदद मिलेगी। वहीं, संचार व्यवस्था, चेतावनी प्रणाली, राहत सामग्री की उपलब्धता व उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच मॉक ड्रिल में हो सकेगी।