उत्तराखंड: गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्‍थगित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड  की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा मानसून सत्र आयोजित किया गया। जो 21 अगस्त से चला।

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित विधानसभा सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दिन तक यह विधानसभा मानसून सत्र चला। जिसमें तीन दिन के मानसून सत्र में विधानसभा सत्र में 18 घंटे 9 मिनट सदन चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें विधानसभा सत्र में सरकार ने तकरीबन 5000 करोड रुपए का अनुपूरक बजट पास किया और 07 विधेयक भी पास किए गए। साथ ही दो विधेयक प्रवर समिति को भेजे गए। वहीं कानून व्यवस्था, शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की गई। लेकिन आपदा जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा से नाराज विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया। जिस पर तीसरे दिन विपक्ष के हंगामा के बाद हुए वॉक आउट के चलते सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया।