उत्तराखंड: श्रीलंका में चमके पहाड़ के सितारे, अविघ्न और रिद्धिमा ने जु-जित्सु में जीते इतने स्वर्ण पदक





उत्तराखंड: उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के अविघ्न नेगी और रिद्धिमा नेगी ने श्रीलंका के डिगाना स्टेडियम में आयोजित तीसरी साउथ एशिया चैंपियनशिप जु-जित्सु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।


किया सम्मानित


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में उन्होंने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। बीती 11 और 12 अप्रैल को श्रीलंका में हुई इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में दबदबा बनाए रखा। जिसमें हल्द्वानी के सेंथिया स्कूल में कक्षा 9 के छात्र अविघ्न ने अंडर-16 (40 किग्रा भार वर्ग) में जु-जित्सु के निवाजा और फाइटिंग दोनों श्रेणियों में गोल्ड मेडल जीते। कक्षा 12वीं की छात्रा रिद्धिमा ने 45 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए निवाजा और फाइटिंग दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर साउथ एशिया चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस वैश्विक उपलब्धि से न केवल उनके गांव नाई, बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। बच्चों की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया।