उत्तराखंड: नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।

नगर निकाय चुनाव प्रबंधन के लिएहुई यह नियुक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच अब कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने
📌📌प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
📌📌प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
📌📌प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण को गढ़वाल मंडल में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृति किया है।
📌📌सोनिया आनंद रावत को मसूरी नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।