उत्तराखंड: मां सुरकंडा देवी के दर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, वीआईपी तामझाम छोड़ आम भक्त की तरह की इतने दिन की साधना

उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

कहीं यह बात

इस अवसर पर सिद्धू ने जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध ‘मां सुरकंडा देवी मंदिर धाम’ में लगातार चार दिनों तक गहन पूजा-अर्चना और ध्यान-साधना की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पावन स्थल से वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसके अनुभव अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी साझा किए हैं।नवजोत सिंह सिद्धू ने मंदिर की महिमा का बखान करते हुए कहा, “वैसे तो समूचा उत्तराखंड ही देवभूमि है, लेकिन मां सुरकंडा मंदिर धाम में एक असीम और अलौकिक ऊर्जा का वास है। यह स्थान बेहद विशेष और दुनिया से बिल्कुल अलग है।” स्थान की इसी दिव्यता के कारण सिद्धू ने अपने तय कार्यक्रम में भी बदलाव कर दिया। पहले वे यहाँ केवल तीन दिन रुकने वाले थे, लेकिन शांति और सुकून का ऐसा अनुभव हुआ कि उन्होंने अपनी साधना का समय एक दिन और बढ़ा दिया।सिद्धू बीते 30 मई को कणाताल के एक निजी होटल में पहुंचे थे। इसके बाद 31 मई से 3 जून तक वे रोज शाम को मां सुरकंडा के दरबार गए।