उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शिक्षा के आधुनिकीकरण और बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिये उद्योग जगत के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू हो रहीं हैं। जिसमें उत्तराखंड में अब 550 सरकारी स्कूलों को कॉरपोरेट समूह गोद लेंगे।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सरकार ने उत्तराखंड के विभिन्न उद्योग समूहों से वार्ता की है और आज 30 जुलाई को एमओयू करने जा रहा है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कॉरपोरेट समूहों और शिक्षा विभाग के बीच स्कूल को गोद लेने का एमओयू होगा। बताया कि इसमें 550 सरकारी स्कूलों को कॉरपोरेट समूह से जोड़ा जा रहा है।
इनमें अधिकांश स्कूल पर्वतीय क्षेत्र के होंगे, ताकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच इन स्कूलों में सीएसआर फंड से अवस्थापना सुविधाओं के साथ-साथ मॉडल क्लास रूम, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, पुस्तकालय, फर्नीचर, शौचालय, खेल सामग्री, खेल मैदान और चाहरदीवारी आदि सुविधाएं मिल सकें। हर स्कूल को एक उद्योग समूह गोद लेगा और इसके लिए 550 उद्योगपति 30 जुलाई को एमओयू करने देहरादून पहुंच रहे हैं।