लोहाघाट (चंपावत) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ नगर के पास बलांई मोटर मार्ग पर पिकअप खाई में गिर गई।
चालक की मौत-
लोहाघाट से बलांई को जा रही पिकअप यूके 03 सीए 1978 मंगलवार रात अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उसमें सवार चालक ग्राम सकदेना के मूलवासी हाल निवासी लोहाघाट वाहन चालक हरीश चंद्र सकलानी (42) पुत्र स्व. घनश्याम सकलानी की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस घटना और बलांई मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है और डामरीकरण की भी मांग की है।