उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से आयोजित परीक्षाओं में लागू होगी नई व्यवस्था, परीक्षा में शामिल होने वालें अभ्यर्थी जरूर देखें यह नये‌ बदलाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की सभी परीक्षाओं में अब कड़ी निगरानी का खास ध्यान रखा जाएगा।

सीसीटीवी आयोग मुख्यालय से जुड़ेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 21 सितंबर को आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी जांच कर रही है। वहीं अब आयोग की ओर आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाओं में नयी व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, जो आयोग मुख्यालय से जुड़ा होगा।

दो घंटे पहले पंहुचना होगा परीक्षा केंद्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कैमरे के माध्यम से आयोग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सीधी नजर रखेंगे। इसके अलावा सूचना के आदान-प्रदान के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक हाटलाइन लैंडलाइन फोन की व्यवस्था की जा रही है ताकि परीक्षा केंद्र का कंट्रोल रूम सीधे आयोग के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सके। बीते दिनों मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। परीक्षार्थियों को 11 बजे से प्रारंभ होने वाली परीक्षा से दो घंटे पहले साढ़े आठ बजे अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पहुंचना हाेगा। साढ़े 10 बजे के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की ओर से अपने साथ लाए गए सामान को रखने के लिए क्लाक रूम (अमानती कक्ष) की सुविधा नहीं होगी। अब अभ्यर्थी को साथ लाए गए सामान को परीक्षा केंद्र के बाहर स्वयं ही रखने की व्यवस्था करनी होगी।