उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा चार अगस्त से 11 अगस्त तक विभिन्न केंद्रों में परीक्षा कराई गई थी। अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम आज तीन अक्तूबर को सुबह 10:30 मिनट पर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट www.Ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।