उत्तराखंड: अल्मोड़ा के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां टनकपुर (चंपावत) में दो दिनी उत्तरायणी मेला आयोजित किया गया।

उत्तरायणी मेले‌ का आयोजन

हरेला क्लब का दो दिनी उत्तरायणी मेला कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्टार नाइट के साथ संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा की संस्कार सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें उत्तरायणी मेले के लक्की ड्रा में टनकपुर के सुनील कुमार कश्यप ने पहले पुरस्कार में बाइक तो गणेश सिंह ने साइकिल जीती है।