उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जोशीमठ में दिल्ली से दो पर्यटक घूमने आए हुए थे। जो विष्णुप्रयाग को जाते समय पहाड़ी से गिरकर घायल हो गए।
गूगल मैप पर देखा विष्णु प्रयाग जानें का शॉर्टकट रास्ता, गिरे पहाड़ी से नीचे
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से दीपिका और अमित उत्तराखंड घूमने के लिए पंहुचे। और कई जगह घूमने के बाद बुधवार को दोनों ने प्लान बनाया कि जोशीमठ के विष्णुप्रयाग जाया जाएगा। उस समय गूगल मैप्स ने उन्हें बताया कि अगर पैदल ही जाया जाएगा तो कम समय में विष्णुप्रयाग तक पहुंच जाएंगे। गूगल मैप्स ने कोई शॉर्टकट रास्ता बताया और दोनों ही पर्यटक उस दिशा में आगे बढ़ गए। लेकिन वहां जाकर पता चला कि पुल टूटा हुआ है और दूसरी पार जाने का कोई रास्ता नहीं। जब जाने का प्रयास किया, दोनों ही पर्यटक पहाड़ से गिर गए।
रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला
जिसके बाद करीब दोपहर 3.30 बजे स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में पता चला और उन्होंने तुरंत ही एनडीआरएफ और पुलिस को सूचना दी। उस सूचना के आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब तीन घंटे बाद दोनों ही पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।