उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश भर में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
13 जिलों में अभियान-
जिसके बाद पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रदेश भर में 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य के सभी 13 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जारी रहेगा अभियान-
डीजीपी अशाेक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत यह देखा जा रहा है कि लाउडस्पीकरों से तय मानकों से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण ना हो। इसके अलावा बिना अनुमति के चल रहे सभी लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं। चाहे वह किसी भी धार्मिक स्थल पर लगे हों। अभियान आगे भी जारी रहेगा।