मौसम अपडेट: हीट वेव से तपेगा उत्तराखंड, जारी येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं जून की शुरुआत एक बार फिर से बरसात के साथ हो चुकी है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों ‌में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज‌ मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है। जिससे मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी रहेगी। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के आसार हैं । बीते शनिवार को सुबह से ऊमस भरी धूप रही।