उत्तराखंड: पिथौरागढ़ की सुमन रावत‌ संग शादी के बंधन में बंधेंगे ‌टीवी कलाकार जितेंद्र बोहरा, पहाड़ी रिति-रिवाजों से गांव में होगी शादी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके जितेंद्र बोहरा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

7 और 8 जून को होगी शादी-

यह शादी उत्तराखंड में होगी। बताया जा रहा है कि 7 और 8 जून को पिथौरागढ़ स्थित जितेंद्र के गांव बानी मूनाकोट में शादी होगी। इस शादी में मुंबई से टीवी जगत के कई चर्चित कलाकार भी पहुंच सकते हैं। जितेंद्र ने अपने होम स्टे बोहरा कुंज में विवाह और रिसेप्शन रखा है। जितेंद्र ने टिहरी निवासी सुमन रावत को जीवन संगिनी चुना है।