उत्तराखंड: बेरोजगारी से परेशान होकर युवक ने किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बेरोजगारी से तंग आकर की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार युवक बेरोजगारी से परेशान था। इस वजह से बेलही देवरिया (यूपी) निवासी विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला(36) पुत्र स्व. राजबली गुप्ता ने यह कदम उठाया। वह यहां अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। बताया गया है कि विनोद सिडकुल की एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।