उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक किशन सिंह पंवार देहरादून में निधन हो गया है।
प्रसिद्ध लोकगायक किशन सिंह पंवार का निधन-
जानकारी के अनुसार देहरादून के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर प्रखंड में रमोली पट्टी के नाग गांव में जन्मे किशन सिंह पंवार ने 70 साल की उम्र में देहरादून के अस्पताल में अंतिम सांस ली। किशन सिंह पवार ने अपनी वास्तविक फोक की आवाज से कई गीत गाए। उनके गानों ने जनमानस के मन पर और दिलों पर अलग छाप छोड़ी।
जताया शोक-
लोकगायक किशन सिंह पंवार के निधन पर प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, उत्तरकाशी संवेदना समूह के अध्यक्ष जयप्रकाश राणा, लोक गायिका मीना राणा अनुराधा निराला ने शोक व्यक्त किया है।