उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) उत्तराखंड श्रीनगर में पूर्व में करीब 32 पदों पर भर्ती हुई थी।
नये सिरे से विज्ञप्ति जारी होगी
जो डेढ़ माह पूर्व हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार इसकी भर्ती परीक्षा व इंटरव्यू निरस्त कर दिए गए हैं। जबकि कुलसचिव पद पर चयनित हुए अभ्यर्थी के द्वारा ज्वाइन नहीं किया गया है। जिसके कारण अब एनआईटी प्रशासन कुलसचिव सहित निरस्त की गई भर्ती प्रकिया पर नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करेगा।
इतने पदों पर हुई थी भर्ती प्रक्रिया आयोजित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनआईटी में उप कुलसचिव सहित सुपरीटेंडेंट, असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि पदों के लिए डेढ़ माह पूर्व भर्ती प्रक्रिया हुई थी। इसमें डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति प्रक्रिया का मामला हाईकोर्ट में चला गया। जिस पर हाईकोर्ट की ओर से डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। वहीं डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति प्रक्रिया में हाईकोर्ट की रोक व पूरी भर्ती मामले को एनआईटी प्रशासन की ओर से बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) की बैठक में रखा गया। जिस पर बीओजी ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से नियुक्तियां करने का निर्णय लिया है।