उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ी रास्तों में हादसों की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला रूद्रप्रयाग से सामने आया है।
कार दुर्घटनाग्रस्त-
मिली जानकारी के अनुसार तिलवाड़ा-मयाली मोटरमार्ग पर पंय्याताल में एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।