उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिटी क्लब रुद्रपुर में आयोजित हुआ विशेष योग शिविर

आज‌ अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस है। आज पूरे देश में योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के उपलक्ष में अशोक कालड़ा के सानिध्य में एवं अमर योग क्लब के तत्वाधान में सिटी क्लब रुद्रपुर में आज 21जून को विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग शिविर का आयोजन-

जिसमें भारी संख्या में योग साधकों ने योग किया और योग के होने वाले फायदों के बारे में अपने अपने विचार साझा किए। रुद्रपुर सिटी क्लब में प्रतिदिन निःशुल्क योग साधना शिविर चलता है। जिसमें सभी से आने‌ और‌ योग करने‌ की अपील की।