हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कैंपस में अब विद्यार्थी ‌पढ़ सकेंगे विज्ञान के विषय, जानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। अब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कैंपस में भी विज्ञान की पढ़ाई होगी। जी हां यहां अब विज्ञान के विषय पढ़ाए जाएंगे।

यूओयू के मॉडल स्टडी सेंटर में लैब स्थापित-

जिसके लिए यूओयू कैंपस स्थित मॉडल स्टडी सेंटर में विज्ञान लैब स्थापित कर दी गई है। जिसके बाद यहां पहली बार विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश होंगे। प्रदेश में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठ क्षेत्रीय कार्यालय और करीब 119 अध्ययन केंद्र हैं। इनमें 27 केंद्रों में विज्ञान विषयों की पढ़ाई होती है। अब यूओयू के मॉडल स्टडी सेंटर में भी लैब स्थापित कर दी गई है।‌ जिसके लिए सत्र 2022-23 के लिए विज्ञान वर्ग में प्रवेश होंगे।