उत्तराखंड: यहां गुलदार को‌ आदमखोर घोषित न करने पर लोगों में आक्रोश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पहाड़ों में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं रूद्रप्रयाग जिले में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है।

डीएम कार्यालय का घेराव का फैसला+

यहां रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार के आदमखोर घोषित नहीं होने पर महिलाएं आक्रोशित हैं। चार दिन पहले वन विभाग की उत्तरी रेंज जखोली के बष्टा गांव में आठ वर्षीय बालक को गुलदार ने निवाला बना लिया था। जिससे लोग घरों से बाहर‌‌ जाकर काम करने में डर रहे हैं। जिस पर‌ आक्रोशित महिलाओं ने 18 जुलाई को वन विभाग कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का फैसला किया है।