हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से नगर निगम कुत्तों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहा है।
आज से शुरू हुआ कुत्तों का रजिस्ट्रेशन-
जिसमें अभी तक नगर निगम की ओर से 98 फार्मों का वितरण किया गया है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि पशुओं के गले में लगने वाले प्लास्टिक टैग बन गए हैं। कहा कि आवेदनकर्ता को फार्म में कुत्ते का फोटो, मालिक का फोटो और पूरा पता देना होगा। साथ ही कुत्ते के साथ मोबाइल में एक मिनट का वीडियो भी बनाना होगा। कुत्तों के रजिस्ट्रेशन के लिए 200 रूपए का शुल्क जमा करना होगा। उधर निगम क्षेत्र में पाले जाने वाले अन्य पशुओं का रजिस्ट्रेशन नगर निगम एक अगस्त से शुरू करेगा। वहीं रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।