उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर तेज बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। जिसको लेकर प्रशासन ने सर्तक रहने की अपील की है।
बारिश का अलर्ट-
वहीं यहां चंपावत में मंगलवार सुबह 6.25 बजे एमडीएम स्कूल की बस बच्चों को लेने थ्वालखेड़ा जा रही थी। इस बीच किरोड़ा नाले में जलस्तर बढ़ गया। जिस पर बस किरोड़ा नाला के तेज बहाव में आकर पलट गई। गनीमत रही कि इसमें बच्चे नहीं थे। बस के आगे का शीशा टूटने से चालक-परिचालक ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाई। दोनों को हल्की चोट आई है।