उत्तराखंड ब्रेकिंग: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनें महेंद्र भट्ट, जेपी नड्डा ने सौंपी कमान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंप दी है।

आदेश जारी-

दरअसल पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हटाया जा सकता है। वहीं देर रात प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था। लिहाजा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने औपचारिक तौर पर पत्र जारी करते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया और इस आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।