हल्द्वानी: सीआरपीएफ के जवान ने एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सीआरपीएफ के काठगोदाम ग्रुप केंद्र में तैनात सिपाही प्रवीन कुमार ने एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है।

जीता रजत पदक-

बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ऑफ मालदीव की ओर से 15 से लेकर 21 जुलाई तक एशियन बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। यह प्रतियोगिता मालदीव के मफूशी आईलैंड के एरेना बीच पर हुई। इसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों से तीस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। वहीं इस प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद प्रवीन सीआरपीएफ टीम की ओर से देश के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।