उत्तराखंड: मंकीपॉक्स वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर सरकार, दिए यह निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे‌‌‌ है। ऐसे में मंकीपाॅक्स वायरस ने टेंशन बढ़ा दी है।

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर अलर्ट-

इस संबंध में प्रभारी सचिव व एमडी एनएचएम डॉ आर राजेश कुमार की ओर से मंकीपॉक्स को लेकर एसओपी जारी की गई है। एसओपी के तहत राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों और अस्पतालों के अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। केंद्र सरकार की ओर से भी इस संदर्भ में पहले एसओपी जारी की गई है। इसी के तहत अब राज्य ने भी एसओपी जारी कर कहा है कि राज्य में इस बीमारी का एक भी मरीज मिलने पर उसे बीमारी का प्रकोप माना जाएगा। देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलो को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी करने और संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं।