उत्तराखंड: साइबर ठगों ने एसी के पुर्जे भेजने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 1.18 लाख रूपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठग अलग अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार राम सिंह निवासी धामावाला ने कुछ दिन पहले इंडिया मार्ट पोर्टल पर एसी के पुर्जे की सप्लाई करने वालों का नंबर खोजा था। उन्होंने खरीदारी के लिए डिटेल डाली तो सात जुलाई को एक कॉल आई। उसने खुद को एसी पुर्जे का सप्लायर बताया। साथ ही मनीष रेफ्रिजेशन, पता राधा अपार्टमेंट, भावनगर, गुजरात का कार्ड भेजा। पीड़ित को भरोसा हो गया तो उन्होंने अपनी डिमांड बताई। उसने सामान भेजने का झांसा देकर कोटेशन भेजी तो पीड़ित ने हामी भर दी। इसके बाद आरोपी ने डील कर एडवांस और अलग-अलग भुगतान के नाम पर 1.18 लाख रुपये अपने ई-वॉलट और बैंक खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद भी पीड़ित को सामान नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।

मुकदमा दर्ज-

जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में की। शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जांच शुरू कर दी है।