उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। यह गोल्ड मेडल लान बाल में अंडर 25 स्पर्धा में उत्तराखंड के उत्कृष्ट द्विवेदी ने जीता है। उत्कृष्ट द्विवेदी ने अंडर-25 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने तीन बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता असम के बिट्टू दास को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा रोइंग में उत्तराखंड ने दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता है।