उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग फिर से शुरू होने वाली है। रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने वाले युवा तैयार हो जाइए।
जानें-
1 सितंबर से ऋषिकेश में एक बार फिर से राफ्टिंग का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष भी 30 जून के बाद पर्यटकों के लिए राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। जुलाई और अगस्त 2 महीने बरसात के कारण राफ्टिंग की गतिविधियां बंद रहती हैं और अब सितंबर से दोबारा राफ्टिंग शुरू हो जाएगी।