पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के कैप्टन देवेश जोशी ने पूरे प्रदेश को किया गौरवान्वित, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पिथौरागढ़ के लाल ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। भारतीय सेना में सेवा दे रहे पिथौरागढ़ के कैप्टन देवेश जोशी ने समस्त देव भूमि का नाम रोशन किया है।

जानें-

कैप्टन देवेश जोशी ने अपनी जान जोखिम पर डालकर झारखंड में कई पर्यटकों को बचाया है। कैप्टन देवेश जोशी ने अदम्य साहस और बहादुरी दिखाते हुए रोपवे के बीच फंसे यात्रियों को सकुशल निकाला है और उनके साहस वीरता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 अगस्त 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनको शौर्य पुरस्कार प्रदान किया था। जिसकी हर जगह चर्चा है।