उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बीते मंगलवार एसडीएम के वाहन का एक़्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एसडीएम की हालत गंभीर-
एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी गर्दन, छाती और सिर में गहरी चोटें आईं हैं। उनका सैचुरेशन लेवल (ऑक्सीजन) कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।