उत्तराखंड: यहां 5 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ मरीज, अब तक नहीं लगा सुराग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर‌ उत्तरकाशी से सामने आई है। यहां उत्तरकाशी अस्पताल से 15 मई को लापता हुए व्यक्ति का अब तक सुराग नहीं लगा है।

अस्पताल से मरीज लापता-

जानकारी के अनुसार 14 मई भटवाड़ी ब्लॉक के झाला गांव ‌निवासी बचन लाल (55) को छाती में दर्द की शिकायत‌ हुई ‌थी। जिस पर उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से अगले दिन 15 मई रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपना सामान लेकर कहीं निकल गया। वहीं 16 मई को परिजनों को उसका सामान जिला अस्पताल से करीब 500 मीटर दूर उजेली क्षेत्र से बरामद हुआ। लेकिन व्यक्ति का सुराग नहीं लगा।

अब तक नहीं लगा सुराग-

इस संबंध में परिजन कई बार पुलिस से बचन लाल को ढूंढने की प्रार्थना कर चुके हैं। लेकिन अब तक मरीज‌ का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर भी मरीज की देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाया है।