उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज सूबे में 37वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया गया। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम-
जिसमें आज 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर यह कार्यक्रम मनाया गया। उन्होंने सभी मंचासीन अतिथियों के साथ नेत्रदान के लिए संकल्पपत्र भी भरा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नेत्र बैंक की स्थापना की जाएगी। इस राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान प्रदेशवासियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।