उत्तराखंड: म्यूजिक बैंड मंत्रमुग्ध की यूट्यूब पर धूम, होनहार युवाओं के इस गाने की हो रही जमकर तारीफ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज सोशल मीडिया ने बहुत से लोगों को नयी पहचान दिलाई है। इसके माध्यम से लोगों को अपना हुनर दिखाने का एक शानदार मंच मिला है।

अधूरे गाने ने मचाई धूम-

जिसके जरिए युवा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे म्यूजिक बैंड की। जिसकी इन दिनों काफी चर्चा है। हम बात कर रहे हैं म्यूजिक बैंड मंत्रमुग्ध की। जिसने हाल ही में यूट्यूब पर अपना नया गीत ‘अधूरे’ रिलीज किया है। ये लड़के गढ़वाली से हिन्दी गीतों की तरफ मुड़े जरूर हैं लेकिन जो भी है मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। इनके नये गाने अधूरे ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई है। गीत को गोपाल राणा, शुभांशु बहुगुणा और शाश्वत मल्ल ने अपनी आवाज और म्यूजिक से सजाया है। लिरिक्स गोपाल राणा ने लिखे हैं। 21 अगस्त को रिलीज हुए गीत को महज कुछ ही दिन में हजारों लोगों ने देखा और पॉजिटिव कमेंट भी किए हैं। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।