उत्तराखंड: तेज बारिश और अंधड़ के चलते यहां मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, दो वाहन क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां टनकपुर में तेज बारिश और अंधड़ के चलते पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास एक विशालकाय पेड़ गिर गया।

बूम मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़-

इन दिनों लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते यहां बीते सोमवार देर शाम बूम पर राफ्टिंग कैंप के नजदीक खड़े वाहन संख्या यूपी 02सी 4938 पर अचानक से एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसमें दो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

दो वाहन क्षतिग्रस्त-

जिस पर मौके पर पहुंची फायर टीम ने विशालकाय पेड़ का रेस्क्यू कर गाड़ियों को बाहर निकाला। फायर टीम में लीडिंग फायरमैन दूयाम सिंह, चरण सिंह, उमेश सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।