उत्तराखंड: आम जनता को बिजली का बड़ा झटका, बिजली हुई महंगी, देखें नये‌‌ रेट

उत्तराखंड में बिजली महंगी हो गई है। जिससे आम आदमी की जेब पर खासा असर पड़ सकता है। उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।

बिजली हुई महंगी-

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऊर्जा निगम के साढ़े 12 प्रतिशत सरचार्ज वृद्धि के प्रस्ताव को संशोधित किया है। अब इसमें साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। जिससे आम जनता को बड़ा झटका लगा है। अब पांच पैसे से 86 पैसे प्रति किलोवाट तक बिजली महंगी हो गई है।