हल्द्वानी: बस में महिला के साथ की छेड़छाड़, चालक व परिचालक हुए बर्खास्त

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रोडवेज बस में महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।

चालक व परिचालक को दोषी मानते हुए किया बर्खास्त-

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को हिसार से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस के चालक ने चलती बस में महिला यात्री से छेड़खानी की थी। इस दौरान परिचालक बस चला रहा था। महिला यात्री के विरोध के बाद अन्य यात्रियों ने चालक को पीटा और हल्द्वानी पहुंचकर बस को कोतवाली में ही रुकवा दिया था। इसके बाद लिखित माफीनामा मिलने पर पुलिस ने चालक को छोड़ दिया था। महिला ने भी आगे की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया था। इधर मामले का संज्ञान लेते हुए काठगोदाम डिपो के एआरएम सुरेश सिंह चौहान ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए दोनों चालक और परिचालक की सेवा समाप्त कर दी है।