उत्तराखंड: 27 अक्टूबर को केदारनाथ व 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट होंगे बंद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम से संबंधित खबर सामने आई है। जिसमें बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट को बंद करने की तिथि घोषित कर दी गई है।

बदरीनाथ- केदारनाथ के कपाट बंद करने की तिथि घोषित-

बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार 19 नवंबर को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर बंद होंगे। जबकि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्तूबर को प्रात: 8.30 बजे भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे।‌ यह जानकारी देते हुए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया बदरीनाथ केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथि का विधि विधान पूर्वक पंचांग अध्ययन से निर्धारण किया गया।