उत्तराखंड: मौसम साफ होने के बाद दोबारा शुरू हुई ‌चारधाम यात्रा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इन‌ दिनों मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं अब‌ बारिश और बर्फबारी से बाधित चारधाम यात्रा मौसम साफ होने के बाद बुधवार प्रात: से सुचारू हो गई है।

मौसम में हुआ बदलाव-

इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा शुरू कर दी गई है।‌ बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों के प्रस्थान के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी पुनः शुरू हो गई है।

केदारनाथ यात्रा शुरू-

मंगलवार को खराब मौसम की वजह से केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को रुकने की सलाह दी गई थी। वहीं आज‌ मौसम साफ होने के बाद प्रात: से तीर्थयात्रियों ने सोनप्रयाग से केदारनाथ प्रस्थान शुरू कर दिया है।