उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सकुशल बचाया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास सोमवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

एसडीआरएफ टीम देवदूत बनकर आई

जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि एसडीआरएफ को पुलिस चौकी व्यासी ने सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो घायल व घबराये हुए थे।
उसमें सवार तीन व्यक्तियों को विषम परिस्थितियों में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया।