उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
चार लोग गिरफ्तार-
जिसमें जिले की सितारगंज पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आरोपी हीरा सिंह द्वारा मंत्री की हत्या कराने के लिए 20 लाख की सुपारी दी गई थी।पुलिस की गिरफ्त में आए 4 में से एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एडवांस रकम में से दो लाख 75 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।