उत्तराखंड: यहां रेलवे स्टेशन पर यात्री हाॅल पर मिला शव, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में रेलवे स्टेशन पर यात्री हाॅल में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

बुजुर्ग का मिला शव

जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह यात्री हाॅल में शव पड़े होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने की कोशिश की। मगर पहचान नहीं हो पाई। शव बुजुर्ग का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए फोटो और सूचना सभी जगहों पर फ्लैश की गई है।