March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: आईएएस की तैयारी कर रहे‌ जितेश धारियाल का इसरो में चयन, युवाओं के लिए कहीं यह बात

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के होनहार युवक ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र और‌ पहाड़ का नाम रोशन किया है।

क्षेत्र में खुशी की लहर-

नैनीताल के रहने वाले जितेश धारियाल का चयन इसरो में हुआ है।‌‌ जितेश का परिवार नैनीताल जिले के लालकुआं, हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर मोतीराम क्षेत्र में रहता है। अब वो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में मैकेनिकल वैज्ञानिक के तौर पर सेवाएं देंगे। इससे पहले जितेश आईएएस एग्जॉम की तैयारी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने प्री-परीक्षा को पास किया। अब उनकी मेन परीक्षा होनी थी। अब उन्होंने इसरो में सेवाएं देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अन्य युवाओं को‌‌ भी मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए कहा। उनके चयन‌ से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

कोट: कठिन परिश्रम के साथ छात्र बड़ी से‌ बड़ी मुश्किलो को‌ पार कर‌ अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। अच्छे‌‌ भविष्य के लिए अभी की गई मेहनत बेहद‌‌ जरूरी होती है। इसके लिए हमें लगातार मेहनत करनी चाहिए और‌ हार‌ नहीं माननी चाहिए।