उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थो के 80 सैंपल जांच को रूद्रपुर भेजे हैं।
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि इस बार दिवाली पर्व के दौरान जिले भर में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थो के सैंपल जांच के लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि रिपेार्ट के आधार पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।