उत्तराखंड क्रांति दल ने कुमाऊं मंडल में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की, दिनेश चंद्र जोशी को मिली अल्मोड़ा जिले की कमान, देखें लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड क्रांति दल ने कुमाऊं मंडल में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।

देखें लिस्ट-

केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के निर्देश पर केंद्रीय महामंत्री (संगठन) सुशील उनियाल ने शुक्रवार को सूची जारी की है। जिसमें नैनीताल जिले की कमान दोबारा दिनेश चंद्र भट्ट को सौंपी गई है। पिथौरागढ़ में चंद्रशेखर पुनेड़ा, चंपावत में केदार दत्त सुतेड़ी, अल्मोड़ा जिले में दिनेश चंद्र जोशी, डीडीहाट में कृपाल सिंह मेहरा, बागेश्वर में मनोज जोशी, खटीमा में राम सिंह धामी, ऊधम सिंह नगर में मोहन चंद्र पांडे और काशीपुर में जगदीश चंद्र बौड़ाई को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।