उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बनबसा में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सघन चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है।
2 किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार
इसी क्रम मे शारदा बैराज चोकी पुलिस ओर एसएसबी 57 बटालियन द्वारा संयुक्त चैकिंग ओर गश्त के दौरान गत रात्रि साढ़े आठ बजे एसएसबी चेक पोस्ट के पीछे स्थित जंगल में बने पगडंडी मार्ग मे आरोपी प्रेम कुमार पुत्र गुहेमान निवासी वार्ड नंबर 3 एनफील्ड लाइन थाना विकासनगर देहरादून उम्र 69 से काले रंग के चैनदार बैग के अंदर 2 किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। शारदा बैराज चौकी इंचार्ज हेमंत सिंह कठेत ने बताया की संयुक्त गश्त के दौरान आरोपी प्रेम कुमार के पास से दो किलो पचास ग्राम चरस बरामद की गई है,आरोपी ने पूछताछ मे बताया है की वहां नेपाल से सस्ती चरस खरीदकर देहरादून मे उंचे दामो बेचता था,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
टीम रहीं शामिल
गिरफ्तार करने वाली टीम मे शारदा बैराज चोकी इंचार्ज हेमंत सिंह कठैत,कास्टेबल धीरेंद्र सिंह, लकी राजन,सुभाष पांडे, एसएसबी से सहायक कमाडेंट दीवान सिंह कार्की,कास्टेबल अवनीश सिंह,धयनेंद्र सिंह,बकुल भाई विजय शामिल रहे।