नैनीताल: रोडवेज बस में खोया यात्री का जूता, रोडवेज को ठहराया जिम्मेदार, की ढूंढने की मांग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रहने वाले एक यात्री का एक जूता उत्तराखंड रोडवेज बस में खो गया।

जूता ढूंढ़ने की मांग

यात्री का नाम अभिषेक है, वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। जिस पर यात्री ने इसके लिए सीधे-सीधे रोडवेज को जिम्मेदार ठहरा दिया और अधिकारियों से जूता ढूंढने की मांग की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल ने चालक अभिजीत कुमार और परिचालक राजेन्द्र जाटव से इस संबंध में जवाब मांगा है।