उत्तराखंड: बेरहम नाना ने की नाती की हत्या, दादा को किया लहूलुहान, मां, दादी व ताई ने कमरे‌ में छिपकर बचाई जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाना ने अपने नाती की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।

जानें पूरा मामला-

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर के आसपास की है। गर्गुवा गांव में 2 साल के वंश कुंवर को उसकी मां कविता कुंवर ने नहलाया। बच्चे को नहलाने के बाद वो घर बच्चे की तेल मालिश कर रही थी। तभी वंश का नाना लगने वाला गगन सिंह धारदार हथियार के साथ उसके पास पहुंचा। इसके बाद उसने दराती से दो वर्षीय मासूम वंश के गले में वार कर उसे काट डाला। मां कुछ समझ पाती, इससे पहले ही सनकी नाना ने उस पर भी हमला किया। नाना ने बच्चे के दादा पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव के दौरान हमले से दादा के दोनों हाथ लहूलुहान हो गए। बाएंं हथेली की दो अंगुलियां कट गईं। वहीं नाना के तांडव को देख कर मृतक वंश की दादी, ताई और वंश की मां ने कमरे के अंदर बंद होकर अपनी जान बचाई। कातिल नाना गगन सिंह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने रात में गांव के समीप ही जंगल से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।