उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी दंपति की कार, महिला की मौत, नये घर में गृह प्रवेश के लिए जा रहा था परिवार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई।

गहरी खाई में गिरी कार-

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ। जहां स्विफ्ट कार सड़के से नीचे पलट गई। जिसमें कार सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में भूपेंद्र सिंह उनकी पत्‍नी और उनका बेटा सवार थे। चमोली से सुबह चार बजे चलकर वह देहरादून जा रहे थे। भूपेंद्र सिंह नौटी गांव के रहने वाले हैं। उनका देहरादून में मकान बना था और यह सभी लोग मकान के गृह प्रवेश में जा रहे थे। हादसे का कारण संभवतः नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

महिला की मौत-

बताया जा रहा है कि कार 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चला रहे थे, उनकी पत्नी का नाम नीतू (38) देवी था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बेटे का नाम आयुष है, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है।