उत्तराखंड: यहां के जंगल में पहली बार ‌‌दिखी दुर्लभ चाइनीज रूबी थ्रोट बर्ड, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। जिसमें उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली चाइनीज रूबी थ्रोट इन दिनों कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट वन प्रभाग के जंगल में नजर आ रही है।

मौसम में बदलाव के चलते प्रवासी पक्षी बना रहे अपना बसेरा

यह पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बताया गया है कि यह पहला मौका है, जब कोटद्वार के आसपास चाइनीज रूबी थ्रोट दिखाई दी है। इस संबंध में कोटद्वार क्षेत्र के प्रमुख पक्षी प्रेमी राजीव बिष्ट बताते हैं कि पहली बार क्षेत्र में चाइनीज रूबी थ्रोट ने दस्तक दी है। बताया कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, क्षेत्र में अप्रवासी पक्षियों की आमद भी बढ़ती जाएगी। चाइनीज रूबी थ्रोट उच्च हिमालयी क्षेत्र के साथ ही म्यांमार, रूस, भूटान आदि देशों में नजर आती है।